Guru Randhawa Net Worth 2025: संगीत की दुनिया में अगर किसी नाम ने दिलों को जीतने का हुनर बखूबी दिखाया है, तो वो नाम है गुरु रंधावा। पंजाब के एक छोटे से गांव से निकलकर लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले गुरु आज एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनका संघर्ष, मेहनत और लगन आज उन्हें करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर और लग्ज़री कारों का मालिक बना चुकी है। इस लेख में हम जानेंगे गुरु रंधावा की कुल संपत्ति, उनका घर, मासिक आय और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
एक साधारण लड़के से “हाई रेटेड गबरू” बनने तक का सफर
गुरु रंधावा का असली नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। उनका जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के नूरपुर गांव में हुआ था। एक मध्यमवर्गीय सिख परिवार में जन्मे गुरु बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे लेकिन दिल में एक अलग ही सपना पल रहा था—गायक बनने का। महज सात साल की उम्र में उन्होंने गाना गाना शुरू किया और तभी से उनका यह सफर शुरू हो गया।
दिल्ली जाकर उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ प्लानिंग एंड मैनेजमेंट से पढ़ाई की और एमबीए की डिग्री भी हासिल की। लेकिन दिल में अब भी सुर और संगीत ही बसता था।
Guru Randhawa के करियर की शुरुआत और पहली सफलता
गुरु ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गीतकार Same Girl से की, जिसे 2013 में Arjun ने गाया था। उसी साल उन्होंने अपना पहला गाना Chhad Gayi गाया, जो भले ही ज़्यादा नहीं चला लेकिन गुरु की पहचान बनना शुरू हो गई।
उनकी पहली बड़ी सफलता Patola गाने से मिली, जिसमें Bohemia भी साथ थे। यह गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया और गुरु को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने Fashion, Yaar Mod Do, Suit, High Rated Gabru, Made in India, Lahore जैसे सुपरहिट गाने दिए, जिनकी बदौलत उन्हें बॉलीवुड में भी जगह मिली।
Guru Randhawa Net Worth 2025
आज गुरु रंधावा की नेट वर्थ लगभग $6 मिलियन यानी करीब ₹100 करोड़ के आसपास है। यह आंकड़ा उनकी मेहनत और लोकप्रियता का जीता-जागता प्रमाण है। वो अब भारत के सबसे महंगे गायकों में गिने जाते हैं। एक गाने के लिए वो ₹50-60 लाख तक चार्ज करते हैं, जबकि किसी लाइव शो के लिए ₹12-15 लाख लेते हैं।
उनकी मासिक आय ₹70 लाख है और सालाना कमाई ₹8 करोड़ से भी ज्यादा। Forbes India की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक वो ₹26.40 करोड़ की कमाई के साथ टॉप 100 सेलेब्रिटी लिस्ट में 49वें नंबर पर थे।
Guru Randhawa की आलीशान घर और कारों का कलेक्शन
गुरु रंधावा आज के समय में करोड़ों के मालिक है, उन्होंने 2019 में गुरुग्राम में 8 करोड़ का एक आलीशान घर खरीदा है और उसके साथ ही अपने गांव में खूबसूरत कोठी बनाई है। यह विचार उनके जमीनी सोच और सादगी को दर्शाता है। हालांकि उनके पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन भी है।
- Lamborghini Gallardo (3 करोड़ रुपए)
- BMW 3 Series GT (60-70 लाख रुपए)
- Range Rover (70 लाख रुपए)
- Dodge Challenger SRT (50 लाख)
- Cadillac (1.3 करोड़)
- Yellow Mercedes C Class
- Harley Davidson (जैसी शानदार सुपर बाइक भी है)
Guru Randhawa की असली दौलत – उनका दिल
जहां एक ओर गुरु रंधावा की सफलता की कहानियां सब जानते हैं, वहीं उनकी दरियादिली भी किसी से कम नहीं। वो कई चैरिटी प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए हैं और शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे जरूरी क्षेत्रों में योगदान देते रहते हैं। बच्चों की भलाई के लिए भी वो समय-समय पर मदद करते हैं। यही चीज उन्हें एक अच्छा इंसान भी बनाती है।
Guru Randhawa उपलब्धियां और पहचान
गुरु रंधावा को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू मेल सिंगर का खिताब मिला था। IPL 2017 के ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने यामी गौतम के साथ परफॉर्म किया था, जो उनके करियर का एक बड़ा मोड़ था।
उनका गाना Lahore तो YouTube के टॉप 25 लिस्ट में भी शामिल हुआ था, जो उनकी अंतरराष्ट्रीय पहचान का एक बड़ा प्रमाण है।
गुरु रंधावा आज सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि एक प्रेरणा बन चुके हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया भर में अपने गानों से पहचान बनाने वाले इस कलाकार की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना छोटा नहीं होता। उनकी मेहनत, सादगी और अपने काम के प्रति समर्पण हर उस इंसान के लिए मिसाल है जो कुछ बड़ा करना चाहता है।
Disclaimer: यह लेख सार्वजनिक स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई आंकड़े समय के अनुसार बदल सकते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि जरूर करें।
Also Read
Alakh Pandey Net Worth: IIT छोड़कर बनाया ₹7800 करोड़ का Physics Wallah साम्राज्य